फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
Dumper crushes bike riding youth, death - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की दोपहर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया सैदाबाद ब्यूर निवासी मुख्तार अहमद मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। मुख्तार का 22 वर्षीय बेटा साहिल प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली में मंदर गांव निवासी बहनोई जावेद अहमद के साथ रहता था।
जावेद दूधिया का काम करता है। साहिल यहीं रह कर बीए की पढ़ाई के साथ जीजा के काम में हाथ बटाता था। शुक्रवार को साहिल मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए मंदरी गांव स्थित पंप गया था। पंप से लौटते समय जैसे ही वह मंदरी गांव में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद लोगों को जुटता देख डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौत की मनहूस खबर सुनकर बहन शबनम और बहनोई जावेद समेत अन्य परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
बाइक से टकराया साइकिल सवार, दोनों गंभीर
चरवा कोतवाली के तेरहमील चौराहा पर शुक्रवार की दोपहर एक साइकिल सवार युवक बाइक से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार युवक दोनों को गंभीर चोटें आईं है। इलाज के लिए दोनों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोखराज कोतवाली के लोहरा निवासी संजय कुमार पुत्र रामसिंह शुक्रवार को बाइक से किसी से पूरामुफ्ती बाजार आया था। लौटते समय चरवा कोतवाली के तेरहमील चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार युवक सुरेश निवासी जुगवा से टकरा गया। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं है। इलाज के लिए घायलों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Dumper crushes bike riding youth, death- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें