फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ट्रेन की चपेट में आने से चालक की मौत, एक कॉलेज में वाहन चलाता था युवक

Mon, 11 Mar 2024 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की सुबह 28 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहईपुर निवासी सूरज निर्मल पुत्र गुंडा (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की सुबह 28 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहईपुर निवासी सूरज निर्मल पुत्र गुंडा (28) के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजनों के मुताबिक मृतक भरवारी में स्थित भवंस मेहता कॉलेज में चालक था। हादसे की खबर पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें