नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 82.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य सेक्टर की पेयजल व्यवस्था योजना के तहत मिलने वाले अनुदान से नगर के वार्ड नंबर तीन, पांच और नौ में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। पाइपलाइन बिछने से संबंधित मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में राहुल से नत्थू, हरिश्चंद्र और भोलई होते हुए राजू की दुकान से भगऊ और बच्यू तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसी वार्ड में सज्जू से लालजी के घर होते हुए फत्ते शुक्ला के घर तक पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा।
वार्ड नंबर पांच में भगवान दास से पुजारी अग्रहरि और लालचंद्र के घर होते हुए कुबेर अग्रहरि, लाखन सोनी से होरीलाल के घर तक पाइपलाइन बिछाने की योजना है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।
-इनसेट-
वार्ड नौ में भी बिछाई जाएगी पाइपलाइन
वार्ड नंबर नौ में मनोज केशरवानी से शंकर लाल और राम सजीवन होते हुए लवकुश के घर तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा मामा हलवाई से पवन मेडिकल स्टोर और अंकित पान भंडार होते हुए प्रेम सोनार के घर तक पाइपलाइन का विस्तार होगा। इसी वार्ड में महेश से सुशीला पाल के घर होते हुए भरत केशरवानी के घर तक भी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि इन कार्यों से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। योजना का उद्देश्य लोगों तक पेयजल की सुविधा बेहतर तरीके से पहुंचाना है।
:: वर्जन ::
राज्य सेक्टर की पेयजल व्यवस्था योजना के तहत 82.36 लाख रुपये से पाइपलाइन बिछाने के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित स्थानों पर काम कराया जाएगा, जिससे नगर के संबंधित वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
अंशुमान सिंह, अधिशासी अधिकारी