फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नालियां चोक होने से जलनिकासी ठप, बमरौली गांव के लोग परेशान

Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बम्हरौली गांव में पानी की निकासी न होने से चोक पड़ी नाली- संवाद
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के बमरौली गांव में लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। गांव की अधिकांश नालियां चोक हैं जिससे घरों का गंदा पानी नहीं निकल पाता है। यह पानी सड़क और घरों के आसपास भरा रहता है जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। संतोष, रमेश, अंबुज द्विवेदी, विष्णुकांत तिवारी आदि ने बताया कि यदि सफाई कर्मी नियमित रूप से नालियों की सफाई करे तो घरों का पानी आसानी से निकलने लगेगा और समस्या से निजात मिल सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले गांव में एक तालाब था जिसमें नालियों का पानी जाकर जमा होता था। बाद में उस तालाब को पाट दिया गया जिससे जलनिकासी का प्राकृतिक रास्ता बंद हो गया। अब नालियों की हालत और बदतर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम प्रधान नियामत उल्ला ने दावा किया कि उन्होंने करीब पांच माह पहले नाली की सफाई कराई थी। कहा कि ग्रामीण नाली में कूड़ा डालते हैं। इसकी वजह से नाली चोक जाती है। मामला संज्ञान में है। जल्द ही दोबारा साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें