फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय को प्रधान प्रतिनिधि ने की वसूली

Fri, 17 Nov 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के दुर्गापुर गांव में ओडीएफ अभियान के तहत निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ से शौचालय के लाभार्थियों ने वसूली का आरोप लगाया। डीपीआरओ को बताया कि बैंक से पैसा निकालते वक्त प्रधान प्रतिनिधि ने उनसे छह-छह हजार रुपए ले लिए। इसके चलते उनके शौचालय अधूरे पड़े हैं। शिकायत पर डीपीआरओ ने प्रधान प्रतिनिधि को शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ कमल किशोर गुरुवार को दुर्गापुर गांव शौचालय निर्माण के साथ-साथ विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले शौचालय निर्माण की हकीकत खंगालनी शुरू की। इस दौरान गांव में निर्माण कार्यों की स्थिति दयनीय मिली। गांव की ममता देवी पत्नी जयकरन, संजना देवी पत्नी रामराज, जवाहर लाल पुत्र शिवदीन व रामआसरे पुत्र करन ने डीपीआरओ से आरोप लगाया कि प्रधान प्रतिनिधि भरत भूषण द्विवेदी ने शौचालय निर्माण का छह-छह हजार रुपये बैंक से पैसा निकालते समय ही ले लिया। इसके चलते वे लोग शौचालय निर्माण का कार्य पूरा नहीं करा सके। इस पर डीपीआरओ ने फटकार लगाते हुए अधूरे शौचालयों को पूरा कराने का निर्देश दिया।

मिशन इंद्रधनुष के कार्य में असहयोग का आरोप
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गापुर के खिलाफ एएनएम/ बीएचडब्लू सुनीता देवी ने डीपीआरओ से शिकायत की है कि सघन मिशन इंद्रधनुष योजनान्तर्गत कराए जा रहे टीकाकरण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सहयोग करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के खाते के लिए कई बार कहा गया पर आज तक नहीं खुलवाया गया। इससे शासन की प्राथमिकता वाले सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। डीपीआरओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें