फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के 1.11 लाख किशोरों को लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के 1.11 लाख किशोरों को नए साल पर लगेंगे टीके
विज्ञापन

5,569 हेल्थ एवं 5,334 फ्रंट लाइन वर्करों को दस जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नए साल में बुजुर्गों को बूस्टर डोज और किशोरों को टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते इसकी घोषणा की तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अब तक बड़ों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, लेकिन अभिभावकाें को बच्चों की चिंता सता रही थी। 25 दिसंबर को पीएम ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों को वैक्सीन लगाने का एलान कर दिया है। जिले में लगभग 1.11 लाख किशोरों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दस जनवरी से 5,569 हेल्थ एवं 5,334 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। बशर्ते कि इन लोगों द्वारा कम से कम नौ माह या 39 सप्ताह पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा गई हो। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले के तकरीबन 10,903 लोगों को बूस्टर डोज से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या करीब 1,42,305 है। प्रधानमंत्री ने 60 साल से ऊपर के गंभीर रोग से पीड़ित बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाने का एलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कम से कम दस फीसदी यानी 15 हजार के करीब बुजुर्गों को बूस्टर डोज का फायदा मिलेगा। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रोग से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह पर दस जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें