जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शामिल डीएम, सीडीएम, सीएमओ व मेडिकल कॉलेज प्रचार्य। स्रोत: प्रश
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आयोजित हुई समीक्षा बैठक में पोषण, स्वास्थ्य और कृषि विभागों की योजनाओं में बरती गई लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने फीडिंग में लापरवाही पर सिराथू और सरसवां के बीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति तेज करने, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने और शिशु मृत्यु के कारणों की समीक्षा पर जोर दिया। जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के आउट ऑफ जियो-फेंस पाए जाने पर नाराजगी जताई और सभी सीडीपीओ को दैनिक अनुश्रवण के निर्देश दिए। निजी भवनों में संचालित केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने और जहां संभव न हो, वहां भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा।
वहीं, कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने, क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।