फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार्य में लापरवाही करने वाले 10 अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन के दौरान किसी प्रकार का विवाद नहीं होने पाए। इसके लिए डीएम ने पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के साथ ही सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया था। साथ ही सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दशा में वह तैनाती स्थल नहीं छोड़ेंगे। वहां मौजूदगी के दौरान ग्रुप पर फोटो अपलोड करते रहेंगे। जिले के 10 अधिकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया। इस पर डीएम ने इनका 13 मार्च का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के रूप में मंझनपुर में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग अवनीश कुमार यादव, पश्चिमशरीरा में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग देश दीपक, शहजादपुर में उपायुक्त उद्योग केके अमर, परास में सहायक अभियंता नलकूप आशीष यादव, सुरसेनी में अपर सांख्यिकीय अधिकारी पुत्तीलाल पटेल, सैयदसरावां में अवर अभियंता सिंचाई राकेशचंद्र, चायल में अवर अभियंता आरईडी इंद्रभान व मकदूमपुर में पूर्ति निरीक्षक हरिश्चंद्र दूबे के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अजुहा रश्मि सिंह और ईओ दारानगर संजय कुमार तिवारी तैनाती स्थाल पर मौजूद नहीं रहे। डीएम ने होली जैसे संवेदनशील अवसर पर इन अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने का दोषी पाया। साथ ही इन अधिकारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। डीएम ने सभी को 13 मार्च का वेतन रोक दिया।
........................
तीनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का रोका एक दिन का वेतन

डीएम ने रविवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यहां तैनात तीनों तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, भरत कुमार मिश्रा व शाहाबुद्दीन सिद्दीकी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया। जानकारी मिली कि नितिन कुमार मुख्यालय में नहीं रहते। इस पर इनका आवासीय भत्ता भी रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सफाई व फाइलों के रखरखाव को बेहतर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रिकॉर्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, नजारत अनुभाग, निर्वाचन कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय, खाद्य एवं सुरक्षा कार्यालय, एडीएम कार्यालय व भूलेख संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। कहा कि किसी योजना के आवेदन लंबित नहीं होने पाएं। फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। कहा कि मुकदमे से संबंधित फाइलों को समय से निस्तारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें