फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने पहुंचे डीएम, एसपी

Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कैमा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब डीएम, एसपी अतिक्रमण हटवाने के लिए भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। दोनों अफसरों ने अपने सामने अतिक्रमण ढहवा दिया। चेतावनी दिया कि दोबारा अतिक्रमण होगा तो जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैमा गांव में पांच लोगों ने चकरोड पर अतिक्रमण कर रखा था। मामले में छह माह पहले भी शिकायत हुई थी तो एसडीएम ने अतिक्रमण हटवा दिया था। इस बार फिर शिकायत हुई तो गुरुवार को एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने मय फोर्स के अतिक्रमण हटवा दिया। मगर एसडीएम के जाते ही दोबारा पांचों परिवार ने चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी वीके मिश्रा भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। इसके बाद अफसरों के सामने अतिक्रमण हटवा दिया गया। दोनों अफसरों के पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें