फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित महेवाघाट व भवंसुरी गांव का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
dm sp saw the water logged area of ganga and yamuna - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित महेवाघाट व भवंसुरी गांव का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन

बाढ़ चौकी व राहत शिविरों में जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव महेवाघाट व भवंसुरी का गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं एसपी प्रदीप गुप्ता ने दौरा किया। एसडीएम को बाढ़ चौकी एवं राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। एसपी ने भी थानाध्यक्ष को क्षेत्र में मोबाइल रहकर स्थितियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यमुना में बाढ़ के कारण तराई में बसे जिले के दर्जन भर गांवों में खतरा मंडरा रहा है। आधा दर्जन गांवों में तो बाढ़ का पानी बस्ती के भीतर घुस गया है। लगातार बिगड़ रही परिस्थितियों को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को महेवाघाट और भवंसुरी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम को बाढ़ चौकियों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, भोजन, दवा एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविरों में विस्थापित करनेके लिए कहा। बाढ़ प्रभावित भवंसुरी तथा अन्य क्षेत्रों मेंनाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया। एसडीएम और सीओ के साथ ही तराई के लेखपालों एवं सेक्रेटरियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित चूना छिड़काव एवं फागिंग कराने के लिए कहा। सीवीओ को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। एक्सईएन सिंचाई को भी बाढ़ प्रभावित गांव में जल निकासी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा डीएसओ को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें