फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवट का पुरवा घाट पर आधी रात को डीएम-एसपी ने मारा छापा, पट्टेधारक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल क्षेत्र के केवट का पुरवा यमुना घाट पर सोमवार की रात डीएम सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीणा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। यहां आवंटित खंड के बजाय दूसरे क्षेत्र से अवैध बालू निकासी की जा रही थी। मौके से चार-चार डंपर व पोकलैंड तथा एक-एक जेसीबी व ट्रक अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़े गए। साथ ही खनन कार्य में लगे 22 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बरामद वाहन और मशीनों को कब्जे में लेकर पट्टाधारक के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही खान अधिकारी ने पट्टाधारक के खिलाफ 38.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिले के आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर प्रशासन ने यमुना में बालू खनन का पट्टा दे रखा है। इनमें से चायल क्षेत्र के केवट का पुरवा में खंड संख्या 9/25 से 9/26 क्षेत्रफल 16 हेक्टेयर का पट्टा सैनी कोतवाली के दारानगर निवासी रवि शंकर गुप्ता के नाम आवंटित है।
पट्टाधारक द्वारा अपने खंड से अलग हटकर अवैध बालू खनन की शिकायत कई दिन से डीएम को मिल रही थी। इस पर सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीणा, ज्येष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह व चायल क्षेत्र के एसडीएम-सीओ सरायअकिल कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। भारी पुलिस बल के साथ आला अफसरों की छापेमारी से बालू घाट पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

खान अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में अफसरों ने पट्टाधारक को स्वीकृत क्षेत्र से हटकर 9/20 से 9/21 के बीच अवैध खनन करते पाया। मौके पर की गई पैमाइश में लगभग 3750 घन मीटर अवैध बालू खनन मिला। खनन एवं परिवहन में लगे चार-चार डंपर व पोकलैंड तथा एक-एक जेसीबी व ट्रक भी पकड़े गए। सभी वाहनों एवं मशीनों को सीज कर सरायअकिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसके अलावा पुलिस खनन में लिप्त 22 लोगों के साथ ही छह बाइके कब्जे में लेकर थाने ले आई। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम के निर्देश पर खान अधिकारी ने आरोपी पट्टा संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही 38.75 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें