एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बुधवार को डीएम डॉ. अमित पाल ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण, नमूना संग्रह, जब्ती, लाइसेंस निलंबन और न्यायालय में लंबित मामलों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ा कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने और औषधियों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने को कहा।