निजी डिग्री कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ डीएलएड छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संचालकों की मनमानी के कारण छात्रों को नहीं मिल रहा वजीफा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी में निजी डिग्री कॉलेज संचालकों की मनमानी के कारण डीएलएड प्रशिक्षुओं को वजीफा नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर छात्रों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया।
डीएलएड बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर मुकर्रर है। डीएलएड 2018 बैच के सेकेंड सेमेस्टर का परीक्ऌषा परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया। ऐसे में लाजिम है कि 2018 बैच के तमाम लोग छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। इस बाबत डिग्री कॉलेज के संचालकों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। इसे लेकर प्रशिक्षुओं ने पैदल मार्च निकाल कर समस्रूा निस्तारित कराने की मांग किया। इस मौके पर अनंत प्रताप सिंह, अंकित पटेल, मंजेश सिंह, नसीम उद्दीन सिद्दीकी, जीतू शुक्ला, रंजीत, सतीश शुक्ला, अतुल राज, प्रशांत सिंह, अरुणेंद्र सिंह, अनिल, देवेंद्र सहित तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।