फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला दिव्यांग का शव, जहर खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव स्थित सड़क किनारे शुक्रवार देर शाम एक दिव्यांग का शव लावारिस हालत में मिला। दिव्यांग के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो उसके मुंह से झाग निकलता रहा था। आशंका जाहिर की गई कि युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव निवासी टीर्री पासी (35) दिव्यांग था। दो साल पहले उसकी शादी पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी मीना देवी के साथ हुई। शुक्रवार सुबह टीर्री अपनी ट्राई साइकिल से ससुराल सिंहपुर गांव गया था। देर शाम पांच बजे वह अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था। पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव के पास सड़क किनारे उसका शव लावारिस हालत में पड़ा मिला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। माना जा रहा है युवक की मौत जहर खाने से हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा इंचार्ज आलोक कुमार का कहना है कि युवक के जहर खाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें