जिला कमांडेट भवन के लिए हवन पूजन कर शिलान्यास करते प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं ना
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का भमि पूजन कर शिलान्यास किया। महिला थाना के पास बनने वाला यह भवन 2.84 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
अधिकारियों के मुताबिक भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से होमगार्ड्स विभाग के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान जिला कमांडेंट विनोद कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।