फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को बांटे कंबल

Sun, 04 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी/अटसराय/नेवादा। नगर पंचायत करारी में शनिवार को 800 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। अध्यक्ष और सभासदों ने गरीबों को कंबल बांटा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष मौला बख्श ने अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद का आह्वान किया। वहीं शाखाबरीपुर प्रधान ने 76 और एसडीएम ने चार लोगों को ठंड से बचाने को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत करारी में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मौला बख्स ने ठंड से बचाने के लिए 700 गरीबों को कंबल वितरित किया।

चेयरमैन ने लोगों से निर्धनों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। ईओ लालजी यादव, वरिष्ठ लिपिक कमलेश नरायण मिश्रा, सभासद इश्तियाक अहमद, महताब अंसारी, रोहित, जीशान हैदर, इमरान कुरैशी, मोहम्मद अजमल, लालमन, मुराद अली, खुर्शीद अहमद, रोहिणी जायसवाल, सोएब अहमद, वैश अंसारी  वहीं कृष्ण नगर मोहल्ले में सभासद इम्तियाज सलमानी ने 50 गरीबों को कंबल बांटे। इसी तरह सिराथू के शाखा बरीपुर प्रधान राजेंद्र सिंह ने 76 निर्धनों को कंबल वितरित किया।

उधर सरायअकिल कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी चायल रजनीश मिश्र ने बसुहार गांव के धनीराम, राजकली और रामचंद्र को कंबल बांटे। उधर जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अलाव सिर्फ कागजों पर जलाए जा रहे हैं। कंबल भी गिने-चुने लोगों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें