फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद फंदे से लटका किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के मलाक रेजमा गांव में शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने उसे फंदे से लटका देखा तो नीचे उतार कर इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मलाक रेजमा गांव निवासी किसान पारस नाथ पटेल (40) डेढ़ बीघे खेत से परिवार का भरण पोषण करता था। उसे शराब व गांजा पीने की लत थी। इसे लेकर उसका पत्नी माया देवी से अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया और कुछ देर बाद फिर से शराब पीकर आया।
घरवाले दूसरे कमरे में सोने चले गए तभी पारस ने फांसी लगा ली। माया ने उसे फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद इलाज के लिए कशिया के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पारस के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें