फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दिव्यांगों में यदि किसी न किसी अंग की कमी होती है तो उनमें अतिरिक्त विशेष गुण भी होते हैं। इसके चलते वह सामान्य प्राणी की तुलना में अधिक कारगर साबित होते हैं। ऐसे में उन्हें दिव्यांगता का दंश न भुगतना पड़े, इसे लेकर हमेशा प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यह बातें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने ओसा मंडी समिति में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते समय कहीं। शनिवार को ओसा स्थित मंडी समिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं नि:शुल्क सहायक कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता थावर चंद्र गहलोत रहे।

कार्यक्रम में पूर्व में चिह्नित 633 दिव्यांगों को 1082 सहायक यंत्र और उपकरण का वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों में यदि कोई कमी होती है तो उनके भीतर कुछ विशेष भी होता है। ऐसे में उन्हें दिव्यांगता से उबारना हर किसी की सोच होनी चाहिए। मंत्री के हाथों उपकरण मिलने के बाद मंडी समिति में आए दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल गए। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर के अलावा डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी वीके मिश्र, सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया। वितरण के दौरान 530 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 34 को फोल्डिंग व्हील चेयर, 352 को बैशाखी, 131 को वाकिंग स्टिक, 8 को बीटीई मशीन, 21 को फोल्डिंग छड़ी और चार को ब्रेल किट बांटी गई। कार्यक्रम में एलिम्को के योगेश कुमार, मृणाल कुमार, राजीव कुमार, एमपी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें