फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाता को कौशांबी से जोड़ने के लिए प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। फतेहपुर जनपद सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान धाता ब्लॉक क्षेत्र को कौशांबी से जोड़ने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के धाता ब्लॉक व उसके गांवों को कौशांबी से जोड़े जाने के लिए सर्वसमाज कल्याण सेवा समिति धाता द्वारा दो साल से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को समिति के बैनर तले कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से ब्लॉक क्षेत्र को कौशांबी से जोड़ने की पुरजोर मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने दर्शाया है कि धाता तहसील बनाए जाने की सारी औपचारिकताएं पूरी करता है और फतेहपुर जनपद मुख्यालय से दूर होने के कारण उपेक्षा का शिकार है। प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह के अलावा रामजी सिंह, अनंत सिंह, अनुपम सिंह, मो. कलीम, मनोज सिंह, बाबूलाल, शिवमोहन सिंह, सुरेश चंद्र द्विवेदी, भानु प्रताप केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें