फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र, प्रीति और दीपिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
Dharmendra, Preity and Deepika won - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धर्मेंद्र, प्रीति और दीपिका ने मारी बाजी
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
राजकीय डिग्री कॉलेज ओसा में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर मंगलवार को राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज ओसा में स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में धर्मेंद्र कुमार, पोस्टर में प्रीती, नुक्कड़ नाटक में दीपिका तिवारी पहले स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या कंचन गौड़ ने किया। इसके बाद स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें धर्मेंद्र कुमार को प्रथम, अल्का त्रिपाठी द्वितीय तथा अंकिता ओझा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति को पहला, धर्मेंद्र को दूसरा तथा प्रेरणा देवी को तीसरा स्थान मिला। संगोष्ठी में दीपिका तिवारी को पहला, साक्षी को द्वितीय तथा मानसी जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नुक्कड़ नाटक में दीपिका पहले, मानसी जायसवाल दूसरे तथा नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। अंत में स्वंयसेवियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय में रैली का समापन किया गया। इस मौके पर डॉ अरविंद कुमार, डॉ. स्वाती चौरसिया, डॉ अजय कुमार, डॉ नीलम वाजपेयी, डॉ भावना केसरवानी, डॉ रमेश चंद्र, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने सभी शिक्षकों, स्वयंसेवियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें