फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरा गांव के वृद्ध की संदिग्धदशा में मौत

Sun, 24 May 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवरा गांव के रहने वाले वृद्ध हरिशंकर तिवारी की संदिग्धदशा में मौत हो गई। शनिवार की सुबह घर के समीप ही स्थित कुएं में उनकी लाश मिली। घरवालों का मानना है कि रात खेत की ओर जाते समय देख नहीं पाने से संभव है कि यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव निवासी हरीशंकर तिवारी (70) पुत्र ठाकुर प्रसाद की रात कुंए में गिरने से मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक रात वह घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। मृतक के बेटे सूर्य नारायण ने बताया कि पिताजी को कम दिखाई देता था। संभवत: रात में वह शौच जाने के लिए उठे हों और अंधेरे के कारण कुंए में गिर गए। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो हरिशंकर चारपाई से गायब थे।

 पहले तो लोगों ने खेत की ओर जाना मानकर इस पर गौर ही नहीं किया, लेकिन जब देर तक वह लौटकर नहीं आए तो परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान उनकी लाश घर के समीप ही स्थित कुएं में उतराई दिखी। इससे हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर गांववाले भी जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध की लाश पोस्टमार्टम को भेज दी है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया घटना को हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन


गिले शिकवे भुलाकर साथ हुए दंपती
मंझनपुर (ब्यूरो)। एक साल से बिछड़े दो दंपती जोड़े शनिवार को सारा मनमुटाव भूलकर फिर से साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में सुलह समझौते के बाद दोनों दंपती घर चले गए। बता दें कि जैफुननिशा पत्नी मोहम्मद आसिफ निवासी हब्बूनगर सैनी और शालिया बेगम पत्नी अब्बास निवासी फैजीपुर पश्चिमशरीरा एक  साल पहले ससुराल के लोगों से हुई कहासुनी के बाद नाराज होकर मायके में रहने लगी थी। मामला पुलिस की चौखट से होता हुआ महिला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा।

जांच पड़ताल के बाद शनिवार को दोनों परिवारों को बुलाकर परामर्श केंद्र के सदस्यों ने बातचीत करते हुए दोनों जोड़ों के बीच सुलह-समझौता करा दिया। दोनों दंपती एक-दूसरे के बीच बनी दूरियां मिटाते हुए साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर कांस्टेबल रूपा देववंशी, कांस्टेबल रंजू सोनकर, समाजसेवी संगठन की निधि, अनीशा निशा, अबरार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें