फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख के गबन में फंस सकते हैं प्रधान-वीडीओ

Sun, 24 May 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (कौशाम्बी) विकास कार्यों के नाम पर 42 लाख रुपये गबन के मामले में कनैली गांव के प्रधान और वीडोओ फंस सकते हैं। आरोप है कि राज्यवित्त, बारहवें और तेरहवें वित्त योजना में नाली, खड़ंजा आदि निर्माण के नाम पर 42 लाख रुपये निकालकर डकारे जाने की शिकायत की जांच को गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक जांच में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी ब्लाक के कनैली गांव निवासी संजय कुमार, नवनीत, हरिश्चंद्र, अनूप कुमार आदि ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर विकास कार्यों के नाम पर घोटाले की शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास के लिए राज्य, बारहवें और तेरहवें वित्त से करीब 42 लाख रुपये आए  थे। इल्जाम है कि प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने साठ-गांठ कर रकम खाते से निकाली और गोलमाल कर दी। तीन महीने पहले ग्रामीणों ने जनता दर्शन में इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी।

 डीएम के निर्देश पर तत्कालीन सीडीओ भोलानाथ मिश्र ने जिला सेवा योजन अधिकारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण और एडीओ पंचायत कौशाम्बी की टीम गठित कर इसकी जांच कराई थी। एडीओ पंचायत अजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कोे भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक तीन सदस्यीय जांच टीम को नाली निर्माण, खड़ंजा आदि में गड़बड़ी मिली है। ऐसे में चर्चा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई संभव है। उधर, मामले में खंड विकास अधिकारी इन्द्रबली ने ऐसी किसी भी शिकायत और जांच आदि की जानकारी से इंकार किया है। कहाकि जिलास्तरीय जांच टीम ने सीधे गांव जाकर विकास कार्यों की जांच और सत्यापन किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें