फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : सपा नहीं तय करेगी कि कौन आतंकवादी है और अपराधी

Thu, 07 Apr 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने गृहनगर सिराथू आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से मुखतिब होते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया ने गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताकर  जनता की सुरक्षा का मजाक बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजाद पार्क पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर को किया नमन। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखनाथ मंदिर गेट पर सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव कड़ी आलोचना की। कहा कि आतंकवादी, अपराधी कौन है. यह सपा नहीं तय करेगी। गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी यह तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी तय करेगी। 

विज्ञापन




प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने गृहनगर सिराथू आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से मुखतिब होते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया ने गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताकर  जनता की सुरक्षा का मजाक बनाने का काम किया है।  



अखिलेश यादव का बयान मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित है। बोले अखिलेश को कौन समझाए कि आतंकवादी होता ही मनोरागी है। ऐसे लोग मनारोगी न हों तो आतंकवादी घटना को अंजाम देने के बजाय अपने परिवार और देश के विकास के लिए काम करें।

विज्ञापन

Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
नहीं रुकेगा सिराथू के विकास का पहिया: डिप्टी सीएम

प्रदेश सरकार में लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम बनकर बृहस्पतिवार को पहली मर्तबा गृह नगर सिराथू आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिराथू के विकास का पहिया नहीं रुकेगा। यहां के विकास को गति दी जाएगी।  बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लेहदरी गंगा पुल के पास फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।


उप मुख्यमंत्री ने कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला की दरबार में माथा टेका। यहां से वह सयांरा स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सिराथू स्थित पैतृक आवास पहुंचे। घर पर डिप्टी सीएम का तिलक लगाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यहां मौजूद अपनी मां समेत बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशांबी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मां का आशीर्वाद लिया। - फोटो : Kaushambi
बोले- जिले के सभी कार्यकर्ता हमारे साथ

आघे घंटे तक परिजनों का कुशल क्षेम लेने के बाद डिप्टी सीएम कशिया पहुंचकर हनुमान जी का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा सिराथू समेत पूरे प्रदेश का समुचित विकास कराया जाएगा। इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है।



कहा कि प्रत्येक विकास खंड के दस-दस गांवों को चयनित कर उन्हें मॉडल गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों के गांवों के साथ कौशांबी के गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर के पूर्व विधायक लालबहदुर, चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, अरुण केसरवानी,  दिलीप कुमार गुप्ता,  कमलेश कुमार साहू्,  विराट गुप्ता, देवनारायण, उमेश कुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रेमचन्द्र साहू, नीरज साहू, रामप्रकाश धनगर,   अमित केशरवानी, डॉ पीके सिंह, सर्वदमन चौधरी, श्यामू अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशांबी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला धाम में मत्था टेका। - फोटो : प्रयागराज
मां शीतला की दरबार में माथा टेक मांगा आशीष
भाजपा सरकार में दूसरी बार डिप्टी सीएम बनकर गृह जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले 51वी शक्ति पीठ शीतला धाम पहुंच कर मां की दरबार में माथा टेका। पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व पर उन्हें मां शीतला का दर्शन प्राप्त हुआ है। इससे वह काफी खुश है। बोले शक्तिपीठ शीतला धाम का विकास उच्च स्तर पर कराया जाएगा। 


 
काफिले की वजह से लेहदरी पुल पर लगा रहा जाम
डिप्टी सीएम का स्वागत करने के लिए सैकड़ों वाहनों के साथ भाजपाई लेहदरी पुल पर पहुंच गए। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पुल पर लंबा जाम लग गया था।  डिप्टी सीएम के आने पर करीब आधे घंटे बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें