फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों ने भरी हुंकार

Mon, 01 Dec 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सामित्र घोषित करने, ग्रामीण चिकित्सकों को चिकित्सकीय प्रशिक्षण प्रदान करने, स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन कराने आदि मांगों को लेकर शनिवार को प्राइवेट चिकित्सकों ने मंझनपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इससे पहले डायट मैदान में आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



मंझनपुर स्थित डायट मैदान में शनिवार को प्राईवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 20 लाख निजी चिकित्सक प्रैक्टिस कर रहे हैं।

 शासन को ज्ञापन देकर कई बार प्राईवेट चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने, इन्हें चिकित्सामित्र घोषित करने और स्वास्थ्य विभाग में निजी डॉक्टरों का पंजीयन कराने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अफसर प्राईवेट चिकित्सकों का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। निजी डॉक्टर अब ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन डीएम को देकर 20 लाख निजी डॉक्टरों को चिकित्सामित्र घोषित करने, आरएमपी आयोग बनाकर निजी चिकित्सकों का पंजीयन कराने, आयुर्वेद रत्न, वैद्य विशारद, यूनानी पद्धति एवं आयुर्वेदिक डिप्लोमा धारक और अन्य प्रदेशों से पंजीकृत विभिन्न प्रकार की अनेकों पद्धतियों से चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों को अनुभव के आधार पर पंजीकृत करके उन्हें हर जिले के स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराने, निजी चिकित्सकों का उत्पीड़न बंद करने, निजी डॉक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान करने और अस्पतालों में स्टाफ नर्स एवं कंपाउंडरों के पद पर योग्य अभ्यर्थी की भर्ती करने की मांग की। डीएम चिकित्सकों को ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजाराम मौर्य, डॉ महेशचंद्र आर्य, डॉ एसके शर्मा, अशोक कुमार, महेश कुमार, विनोद सिंह, विजय कुमार, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, अमित कुमार, विकास सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें