फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीपांजलि पोस्टर व हिमांशु मॉडल प्रतियोगिता के बने विजेता

Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
वैज्ञानिक जागरूका कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व ​शिक्षक। स्रोत- ​शिक्षक
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर बदले में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चमत्कारों और कथित जादू के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद इनके बीच विभिन्न प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांजलि व मॉडल में हिमांशु को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

चमत्कारों को कैसे किया जाता है इसके बारे में जानकारी देते हुए विशेषज्ञ प्रमोद मिश्रा ने रस्सी काटकर जोड़ना, खौलते तेल में उंगली डालना, खाली डिब्बे से माला निकालना, जीभ पर दिया जलाना, अग्नि स्नान व छन्नी से पानी न गिरने जैसे प्रयोगों का प्रदर्शन कर उनके वैज्ञानिक सिद्धांत समझाए।
मुख्य अतिथि व नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए वैज्ञानिक सोच जरूरी है। विद्यार्थियों को हर बात को परखने और तर्क की कसौटी पर जांचने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांजलि (यूपीएस बलिहावां ) प्रथम, आदित्य (यूपीएस रसूलपुर बदले) द्वितीय व सतीश पटेल (राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बदले) तृतीय स्थान पर रहे।
मॉडल प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार प्रथम और अमन कुमार द्वितीय (राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बदले) व सोनी (यूपीएस रसूलपुर बदले )तृतीय स्थान पर रहीं। मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता साहिल कुमार, मो. हफीज उद्दीन, रुनझुन व रंजीत यादव चयनित हुए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, रविंद्र बहादुर सिंह, संजीव कुमार द्विवेदी, नरेंद्र नाथ तिवारी, रामरक्षा सिंह, मेहरुन्निसा, रूपा कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें