नगर पंचायत के भोला चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बाइक सवार 80 फुट दूर दूसरी पटरी पर जा गिरा। गनीमत रही कि चालक हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें नहीं आई।
देहरादून उत्तराखंड के रहने वाले हनुमान शास्त्री पुत्र वीरेंद्र शास्त्री बनारस के एक विद्यालय में योगा टीचर हैं। शुक्रवार भोर योगा टीचर हनुमान शास्त्री बाइक से कानपुर किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।
भोर करीब 4:30 बजे अजुहा कस्बे के भोला चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि तभी हाइवे में बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराते हुए कानपुर-प्रयागराज लेन पर बाइक सहित जा गिरे।
हेलमेट लगाने के कारण सर और चेहरे पर कोई चोट नहीं आई। वहीं बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। वहीं, घटना के समय जुटी भीड़ में से किसी ने बाइक सवार का मोबाइल भी चोरी कर लिया मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।