चकमाह पांडेयमऊ निवासी सतीश चंद्र सरोज (35) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। साल भर पहले वह मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गया। इसके बाद से वह मजदूरी करने में असमर्थ हो गया।
कोखराज कोतवाली के चकमाह पांडेयमऊ निवासी एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। साल भर पहले दुर्घटना में जख्मी हो जाने पर इलाज के लिए उसने काफी कर्ज ले रखा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चकमाह पांडेयमऊ निवासी सतीश चंद्र सरोज (35) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। साल भर पहले वह मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गया। इसके बाद से वह मजदूरी करने में असमर्थ हो गया।
पत्नी रेखा देवी ने बताया इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया है। आमदनी का कोई जरिया भी नहीं था। इस वजह से सतीश काफी परेशान रहते थे। रविवार को सतीश ने जहर खा लिया। घरवाले जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उससे पहले ही सतीश की मौत हो गई। भरवारी चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है परिवार वालों ने अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। परिजन जहर खाकर खुदकुशी करने की बात बता रहे हैं।