फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 24 Jul 2022 09:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कसेंदा निवासी जगदीश प्रसाद किसान हैं। उन्होंने अपने खेत में भिंडी लगाई है। आवारा मवेशियों के कारण फसल को नुकसान हो रहा था। रविवार भोर में जगदीश के तीसरे नंबर का बेटा अभिजीत उर्फ मोटे (26) खेत को लोहे की तार से बैरिकेडिंग करने गया।
विज्ञापन
करंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में रविवार सुबह खेत की बैरिकेडिंग के लिए गया युवक विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद खेत की तरफ गए किसान के भतीजे ने शव देखा तो परिजनों को खबर दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन

कसेंदा निवासी जगदीश प्रसाद किसान हैं। उन्होंने अपने खेत में भिंडी लगाई है। आवारा मवेशियों के कारण फसल को नुकसान हो रहा था। रविवार भोर में जगदीश के तीसरे नंबर का बेटा अभिजीत उर्फ मोटे (26) खेत को लोहे की तार से बैरिकेडिंग करने गया।

इस दौरान खेत में लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में अभिजीत आ गया। करीब दो घंटे बाद भतीजा खेत गया तो अभिजीत का शव देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें