फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : घर के अंदर खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौत, कूलर में करंट उतरने से हुआ हादसा

Sun, 16 Jul 2023 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मेहता रोड निवासी संदीप केसरवानी व्यापारी हैं। रविवार को संदीप घर से कुछ ही दूर स्थित दूकान पर थे और उनकी पत्नी गुड़िया व मां शांति देवी घर पर थीं। इसी दौरान खेलने के दौरान संदीप का 12 वर्षीय बेटा ऋत्विक घर में रखे कूलर को छुआ और उसको करंट लग गया।
विज्ञापन
ऋत्विक केसरवानी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड में घर के भीतर खेल रहे एक 12 वर्षीय मासूम बालक की घर में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मेहता रोड निवासी संदीप केसरवानी व्यापारी हैं। रविवार को संदीप घर से कुछ ही दूर स्थित दूकान पर थे और उनकी पत्नी गुड़िया व मां शांति देवी घर पर थीं। इसी दौरान खेलने के दौरान संदीप का 12 वर्षीय बेटा ऋत्विक घर में रखे कूलर को छुआ और उसको करंट लग गया।

करंट लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह घर की बिजली काटकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मृत बालक कक्षा 5 का छात्र था। वह भरवारी स्थित केपीएस विद्यालय में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें