फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सेंवथा गांव के समीप शनिवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

सरायअकिल के चकपिनहा गांव निवासी ओमप्रकाश पाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट बस चलाता है। गांव में पत्नी बच्चों के साथ रहती है। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार सुबह ओमप्रकाश का 18 वर्षीय बेटा हिमांशु पाल घर से पल्सर बाइक लेकर अपने ननिहाल पिपरी क्षेत्र के सेंवथा गांव के लिए निकला था। जैसे ही वह सेंवथा गांव के समीप पहुंचा तिल्हापुरमोड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर का चालक वाहन समेत भाग निकला।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटे की मौत की मनहूस खबर सुन उसकी मां समेत परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक हिमांशु अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह पुरखास के करबला स्थित चौधरी हाजी रहमान हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था।
विज्ञापन

सेंवथा गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान हिमांशु ने गाना सुनने के लिए कानों में मोबाइल लीड लगा रखी थी। शायद उसका ध्यान मोबाइल पर गाना सुनने में था तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को देख अचानक उसने अपनी पल्सर गाड़ी का डिस्क ब्रेक दबा दिया। नतीजतन अनियंत्रित होकर गिरी बाइक सामने से आ रहे डंपर के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें