फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Mar 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया है। हालांकि, इस बारे परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी सिराथू ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संदीपन घाट कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गौस निवासी फूलचंद्र रैदास का बेटा राहुल (26) मजदूरी करता था। परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता मंझनपुर के गांधी नगर में रहने वाली एक युवती से तय किया था। 10 मई को उसकी शादी होनी थी। परिजनों के मुताबिक रिश्ता तय होने के बाद से राहुल अपनी मंगेतर से फोन पर बात करता था। शनिवार को भी उसने अपनी मंगेतर से बात की। शाम को अचानक वह घर से चला गया। देर रात घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे।
इसी बीच रविवार की सुबह करीब छह बजे सैयदसरावां रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस को राहुल के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले। इससे युवक के हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है कि घटना जीआरपी के क्षेत्र में हुई है। फिर भी मामले में अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें