फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार सात श्रद्धालु घायल, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 13 Mar 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुलामिपुर के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार सात श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी लोग शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा दर्शन करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद तकरीबन तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मधवापुर बैहराना निवासी अजीत पांडेय रविवार को परिवार के साथ बोलेरो से कड़ा धाम दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार अजीत की पत्नी कुसुम पांडेय, बेटा राहुल पांडेय, बहू श्रद्धा पांडेय, रुद्रा पांडेय व हरिओम के तीन बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने घायलों को बोलेरो से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद रोड वनवे होने के कारण तकरीबन तीन घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। राहुल पांडेय की तहरीर पर सैनी पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सैनी कोतवाल सुभाष चंद्र चौरसिया का कहना डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें