फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
Dead body of villager found in a well, fear of murder - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कुएं में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

देर रात पत्नी से विवाद के बाद घर से हुआ था गायब,पिपरी के बिलासपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी के बिलासपुर गांव में एक सूखे कुएं में बुधवार सुबह एक ग्रामीण की लाश मिली। वह रात में बीवी से झगड़े के बाद घर से गायब हुआ था। मौके के हालात को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कादिलपुर गांव का मल्हू (45) पुत्र भारत किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि वह शराब का लती था। इसे लेकर बीवी और बच्चों से आए दिन उसका झगड़ा हुआ करता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात भी मल्हू का पत्नी से विवाद हुआ था। परिजनों के सोने के बाद अचानक मल्हू गायब हो गया। परिवार वाले सुबह उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच खेतों की ओर गए लोगों ने बिलासपुर गांव के बाहर हनुमान दास केसरवानी के सूखे कुएं की जर्जर जगत पर एक जोड़ी चप्पल देखा। भीतर झांककर देखा तो शव पड़ा था। पुलिस ने मल्हू की लाश को बाहर निकलवाया। उसके हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। मुंह पर मफलर बंधा हुआ था। चप्पल जगत पर पड़ी होने को लेकर लोग कह रहे हैं कि कोई खुदकुशी करेगा तो चप्पल उतारकर क्यों कुएं में कूदेगा। ऐसी ही कुछ परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर शव मिलते ही जानकारी पाकर पीड़ित परिजन बदहवाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले भी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे हुए हैं। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अतुल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हत्या और आत्महत्या दोनों संभव है। जो भी बात सामने आई, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें