फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर से खेलने निकले किशोर का तालाब में मिला शव

Mon, 01 Apr 2024 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के जलालपुर गांव में रविवार दोपहर घर से खेलने जाने को कहकर घर से निकले किशोर का शव तालाब में मिला। उसकी खोजबीन कर रहे थे परिजनों ने तालाब किनारे उसकी चप्पल देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की तो दो घंटे बाद बालक का शव मिला। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी बृजेश साहू चाट का ठेला लगाते हैं। रविवार सुबह खाना खाने के बाद उसका 13 वर्षीय बेटा सूरज घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला। इसके काफी देर बाद तक उसका पता नहीं चला। परिवार के लोग मोहल्ले वालों की मदद से सूरज की खोजबीन करने लगे।
इस दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे सूरज की चप्पल दिखाई थी। आशंका होने पर कुछ लोग तालाब में उतर कर खोजबीन करने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव तालाब से बरामद हुआ। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। घरवाले घटना के पीछे कुछ कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घर का इकलौता बेटा था सूरज
सूरज के पिता बृजेश साहू ने बताया कि सूरज घर का इकलौता बेटा था। तीन साल पहले बीमारी के चलते सूरज के बड़े भाई की मौत हो गई थी। सूरज गोरियों स्थित एक नर्सरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। इकलौते भाई की मौत से उसकी बहन कामिनी का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें