फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के दो भाइयों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 01 Apr 2024 08:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि को भले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है, लेकिन वह अपने भाइयों की मुसीबत बढ़ाकर गया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शूटर के दो भाइयों के घर रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

सरायअकिल के भखंदा निवासी अतीक के शूटर अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली व अब्दुल कादिर के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। फिलहाल दोनों आरोपी जमानत पर जेल से आने के बाद से ही फरार हैं।
रविवार को सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह व पिपरी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया फोर्स के साथ भखंदा पहुंचे। यहां शूटर के दोनों भाइयों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराया गया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि न्यायालय से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें