फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पास में पड़ी थी बाइक

Wed, 26 Jun 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नेवादा गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह (21) का शव बुधवार को सुबह तिल्हापुर गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला। उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
हिमांशु सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव पास एक आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। पास में बाइक भी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। युवक की हत्या की भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों की दृष्टि से मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नेवादा गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह (21) का शव बुधवार को सुबह तिल्हापुर गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला। उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी तो वह सन्न रह गए। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तिल्हापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद शव की शिनाख्त की जा सकी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजन बदहवास हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें