फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करने गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
Dead body found on railway track of young man who went for irrigation
विज्ञापन
खेत में सिंचाई करने एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महमूदपुर मनौरी बाजार के डिहवा निवासी सुनील कुमार सरोज (35) पुत्र मुसई सरोज खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार की शाम समय वह घर से फसलों की सिंचाई करने के लिए खेत गया था। परिजनों के मुताबिक सुनील नलकूप चालू कर किसी काम से घर वापस लौटने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था।
इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घर से लापता युवक का खेत में मिला शव
पूरामुफ्ती के असरौली गांव स्थित वायरलेस स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक देर शाम घर से अचानक लापता हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असरौली गांव निवासी दशरथ लाल का बेटा मंगू (35) की पत्नी सुमन की दो साल पहले मौत हो चुकी है। तब से मंगू परेशान रहने लगा था। रविवार को दोपहर बाद अचानक मंगू घर से गायब हो गया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे। इसी बीच अचानक पता चला कि मंगू का शव गांव के बाहर खेत मे पड़ा है। सूचना पाकर सल्लाहपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें