फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमार पिता को देखने मुंबई गई थी बेटी, घर खंगाल ले गए चोर

Wed, 13 Mar 2024 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार पिता को देखने मुंबई गई थी बेटी, घर खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

- करारी कोतवाली के गुवारा तैयबपुर गांव में हुई घटना
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। गुवारा तैयबपुर गांव में रहने वाले एक परिवार के सूने घर से चोर नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल समेत ले गए। गृहस्वामिनी बच्चों सहित मुंबई के अस्पताल में भर्ती अपने पिता की कुशलता जानने गई थी। घटना की शिकायत बुधवार को पुलिस से की गई है।
गुवारा गांव की रहने वाली आयशा के पति सऊदी अरब में रहते हैं। आयशा के पिता मुंबई में रहते हैं। 20 दिन पहले आयशा बच्चों के साथ अपने बीमार पिता का हालचाल लेने मुंबई गई थी। बुधवार को आयशा मुंबई से घर वापस आई तो अंदर घुसते ही दरवाजा टूटा मिला। कमरों का सारा सामान बिखरा था। आयशा ने बताया कि मुंबई जाते समय उसने सोने, चांदी के काफी जेवर जमीन में गाड़ दिए थे। चोर जमीन से जेवर खोदकर व आलमारी, बॉक्स में रखा बर्तन,कपड़ा सहित लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



पड़ोसी के घर लगा सीसीटीवी झुका मिला
गुवारा में लाखों की चोरी की वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने पड़ोसी के घर लगे कैमरे को चेक किया तो वह झुका मिला। घटना में कोई चोर दिखाई नहीं दे रहा था। पीड़िता का कहना है कि साजिश के तहत उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

-

फेरीवालों के घर से लाखों की चोरी
सिराथू। शामली जनपद के बाबरी थाना अंतर्गत कोरोधाहली गांव निवासी आबिद अपने साथी उमेद आलम निवासी केराना व फारुख निवासी बुढाना जनपद मुज्जफरपुर सैनी कस्बे में अमीर अहमद के मकान में किराए का कमरा लेकर कपड़े की फेरी लगाते हैं। बुधवार सुबह आठ बजे कमरे का ताला बंद कर सभी लोग फेरी लगाने चले गए। दोपहर एक बजे वापस लौटे तो लोहे के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। कमरे में जाकर देखा तो अंदर रखा एक लाख 80 हजार रुपये चोरी हो गए थे। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें