फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चाय बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट, महिला झुलसी

Fri, 01 May 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिलिंडर गैस में विस्फोट होने झुलसी कलावती।संवाद
विज्ञापन
चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण हुए विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी चायल में भर्ती कराया। घटना बृहस्पतिवार को सुबह पहाड़पुर सुधवर गांव में हुई।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि रसोई का लोहे का दरवाजा टेढ़ा होकर बंद हो गया और कमरे की दीवारों व छत का प्लास्टर उखड़ गया। पहाड़पुर सुधवर निवासी कलावती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थीं, तभी अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते सिलिंडर में आग लग गई और घर में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही बहू जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए बाहर भागी, जबकि कलावती घर का सामान निकालने के लिए कमरे में पहुंच गईं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। गनीमत रही कि दरवाजा बंद होने से सिलिंडर के टुकड़े कमरे के अंदर ही रह गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी चायल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सिलिंडर गैस में विस्फोट होने झुलसी कलावती।संवाद

सिलिंडर गैस में विस्फोट होने झुलसी कलावती।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें