फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट ली दहेज में मिली बाइक

Fri, 01 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के दुर्गापुर गांव स्थित नहर के पास बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर निमंत्रण से लौट रहे व्यक्ति से दहेज में मिली बाइक लूट नेवादा की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी ने थाने जाकर शिकायत की वहीं पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बेटे संदीप की शादी सरायअकिल क्षेत्र के नंदौली का पूरा गांव के रामबाबू की बेटी मनोरमा से तय हुई है। 28 अप्रैल को बेटे का तिलक में बेटे को स्पलेंडर बाइक मिली थी। महेंद्र के मुताबिक बुधवार को बेटा संदीप दहेज में मिली नई बाइक लेकर रिश्तेदारी में निमंत्रण गया था। आधी रात के बाद घर लौट रहे थे, गांव से करीब एक किमी पहले जैसे ही वह नहर के पास पहुंचे वहां दो नकाबपोश बदमाश खड़े थे।
आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोका और कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक लूटकर भाग निकले। संदीप किसी तरह वह घर पहुंचा। फिर परिवारीजनों के साथ लोधऊर चौकी जाकर पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना की जांच किए बगैर तहरीर लेने से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक वह पुलिस के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है, न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें