फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये का पर्चा, दस रुपये स्टैंड की फीस

Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में खुलेआम दबंगई हो रही है। अस्पताल में मरीजों से एक रुपये फीस लेकर पर्चा बनाया जाता है। बाहर मरीजों से उनकी बाइक स्टैंड में खड़ी करने के नाम पर दस रुपये लिया जाता है। साइकिल स्टैंड का कोई टेंडर नहीं है। इसके बाद भी दबंग जबरन स्टैंड लगाकर रुपये वसूल रहे हैं। बार-बार मना करने के बाद भी स्टैंड लग रहा है। इससे नाराज सीएमएस ने एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


    जिला अस्पताल में पिछले साल साइकिल स्टैंड का अनुबंध हुआ था। यह अनुबंध खत्म हो चुका है। अनुबंध का नवीनीकरण भी नहीं हुआ। सरकार ने साइकिल स्टैंड पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी जिला अस्पताल में दबंग साइकिल स्टैंड लगाकर मरीजों व उनके तीमारदारों से जबरन रुपये वसूल रहे हैं। इसको लेकर कई बार मरीजों के परिजनों से स्टैंड लगाने वालों से झड़प भी हो चुकी है। आए दिन इसकी शिकायत सीएमएस डॉ. दीपक सेठ से होती है। इससे परेशान सीएमएस ने मामले की जानकारी एसपी को देते हुए कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड भी मांगे हैं। इसके बाद भी अभी साइकिल स्टैंड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि एसपी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।

किसी भी दिन हो सकता है झगड़ा
जिला अस्पताल के अंदर साइकिल स्टैंड को लेकर किसी भी दिन विवाद हो सकता है। इसके पहले कई बार झड़प हो चुकी है। दबंगों से प्रतिदिन किसी न किसी से नोकझोंक होती रहती है। जिला अस्पताल के कर्मी भी इस दबंगई से परेशान हैं। अस्पताल कर्मियों ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह जबरन वसूली होती रही तो किसी दिन बड़ा विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें