सोमवार की शाम उसके पिता मंझनपुर जाने के लिए उसे करारी में ई रिक्शा पर बैठाकर घर वापस चले गए। एक घंटे बाद युवती की कुशलता पूर्वक अस्पताल पहुंचने की जानकारी लेने के लिए ज़ब परिजनों ने फोन लगाया तो फोन नहीं उठा।
करारी इलाके की एक गांव की युवती मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का का काम करती है। मंगलवार की शाम डियुटी पर जाने को कहकर निकली युवती रहस्यमय हालत में लापता हो गई। युवती ने बुधवार की सुबह फोन कर घरवालों को अपने अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाके की एक गांव की एक युवती मंझनपुर में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। सोमवार की शाम उसके पिता मंझनपुर जाने के लिए उसे करारी में ई रिक्शा पर बैठाकर घर वापस चले गए। एक घंटे बाद युवती की कुशलता पूर्वक अस्पताल पहुंचने की जानकारी लेने के लिए ज़ब परिजनों ने फोन लगाया तो फोन नहीं उठा। परिजन रात भर परेशान रहे। सुबह अस्पताल जाकर पता किया तो बताया गया कि युवती अस्पताल नहीं पहुंची।
सुबह करीब एक अंजान नंबर से युवती ने अपने बड़े पिता के मोबाइल पर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। उसे इंदौर में रखा गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है युवती के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा। अपहरण का मामला नहीं लग रहा है। युवती किसी परिचित के पास है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।