फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से महिला गंभीर

Sun, 15 Feb 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही मधवामई गांव की महिला किसनी देवी को टेंपो ने कुचल दिया। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाजुक दशा में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने से बार-बार जानलेवा हादसा होने से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दबोचकर उसे पीटकर अधमरा कर दिया। साथ ही स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सिराथू-मंझनपुर मार्ग जाम कर रखा है। शाम को छह बजे से हुआ चक्काजाम खबर लिखे जाने तक जारी था। मौके पर कई थानों की फोर्स लेकर अफसर ग्रामीणों को शांत कराने मेें जुटे थे।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव की रहने वाली किशनी देवी (38) की शादी महेवाघाट में हुई थी। करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह मधवामई मायके में ही रहने लगी थी। बताया जाता है कि शनिवार की शाम किसनी देवी सब्जी खरीदने करनपुर बाजार आई थी। शाम करीब छह बजे लौटते समय जैसे ही वह गांव के समीप सड़क पार करने लगी। मंझनपुर से सवारियां लेकर सिराथू की तरफ जा रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। गिरकर टेंपों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे की भनक लगते ही गांववाले टूट पड़े। भाग रहे टेंपो चालक महेश कुमार निवासी चौरा को दबोचकर गांववालों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई। उधर, गांव के सामने बार-बार होने वाली जानलेवा दुर्घटना होने के बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


लोग सड़क पर उतर आए। तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग जाम कर दिया। लोगों में गुस्सा है कि महीनेभर पहले ऐसे ही हादसे में कोटेदार के बेटे रामबाबू (25) की मौत हो गई थी। तब खुद तहसीलदार सिराथू ने आकर दो दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिलाया था। पर, अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया जा सका है। अफसरों की इसी लापरवाही पर लोग भड़के हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें