फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आफिस के सामने महिला नेता को पीटा

Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मंगलवार दोपहर दो युवकों ने दुस्साहसिक घटना अंजाम दी। सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर भाई के साथ घर लौट रही महिला नेता पर दो युवकों ने एसपी आफिस के सामने हमला बोल दिया। युवती व उसके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। सरेराह हुई इस घटना पर लोगों की खासी भीड़ जुट गई। किसी तरह बीच-बचाव कर लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद भी सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की।
विज्ञापन


  सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती सपा के महिला संगठन में महासचिव के पद पर रह चुकी है। अब तक एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे युवती फरीदपुर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करने आई थी। सदर कोतवाल मो. हासिम की तबियत खराब थी, इसलिए वह आवास से बाहर नहीं निकले और एसएसआई विनोद यादव ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर युवती को वापस भेज दिया।

युवती अपने भाई के साथ घर वापस जा रही थी। एसपी आफिस के सामने दो युवकों ने युवती के भाई को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। सरेराह युवती की पिटाई होने से लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों युवकों ने उसको बेरहमी से पीटा। इससे उसके कपड़े भी फट गए। बीच बचाव करने पर उसके भाई को भी मारापीटा। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। युवती ने सदर कोतवाली पुलिस को दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय युवती को वापस कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें