फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला झुलसी

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई जबकि तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर मवेशियों की मौत से पशुपालकों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाने के बहुंगरी निवासी पार्वती (40) पत्नी रामआसरे की भैंस घर के बगल स्थित पेड़ के नीचे बंधी थी। पार्वती बारिश के दौरान किसी काम से भैंस के पास गई थी। अचानक बिजली गिरने से पार्वती झुलस गई जबकि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो पार्वती को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इसी प्रकार रामपुर निवासी बांकेलाल और शकुंतला देवी भैंस चराने खेत की ओर गए थे। बारिश के दौरान गिरी बिजली से दोनो पशुपालकों की भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद से पशुपालकों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें