फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर धू-धूकर जल मरी विवाहिता

Thu, 06 Jul 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
अमीना गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता घर के भीतर धू-धू कर जल मरी। चीख पुकार सुनकर पति ने बचाने की कोशिश की तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। विवाहिता को जिला अस्पताल से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली के  पुनवार गांव की शरीकुन निशां (35) पुत्री अमजद का निकाह आठ साल पहले अमीना गांव में अहमद अली से हुआ था। मंगलवार रात करीब दो बजे विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। उसकी चीख सुनकर बाहर सो रहा पति बचाने पहुंचा तो वह भी आग की जद में झुलस गया। आनन-फानन घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे दंपति को जिला अस्पताल ले गए।

वहां विवाहिता की उपचार के दौरान सांसें थम गईं। बेटी के मरने की खबर मायके वालों को हुई तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि विवाहिता की दिमागी हालत चार-पांच महीने से ठीक नहीं रहती थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत से परिजनों के साथ दो मासूम बच्चों को रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ पश्चिमशरीरा ने बताया कि मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें