फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण दिलाने के नाम पर महिलाओं को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर की नई बस्ती निवासी 18 महिलाओं से ऋण दिलाने के नाम पर औसिक्का गांव के एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला रिहाना, इमराना आदि महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी जाहिद के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि जाहिद ने ऋण दिलाने के नाम पर किसी से तीन हजार, किसी से ढाई हजार तो किसी चार रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्हें ऋण नहीं मिला तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। बताया कि उनकी बस्ती की 18 महिलाएं उस व्यक्ति की ठगी का शिकार हुई हैं। सभी महिलाओं से आरोपी करीब डेढ़ लाख रुपये ठग कर ले गया है। अब वह न तो वो पैसा दे रहा है और नहीं ऋण मिल रहा है। तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें