क्षेत्र की एक महिला ने दबंग पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया है। साथ ही एक पत्र पुलिस महानिदेशक लखनऊ को भी भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि कोखराज थाना क्षेत्र की असदुल्लापुर रोही की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर मामले की लिखित शिकायत किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले मुन्ना और चांद दबंग हैं। पति के बाहर रहने का फायदा उठा कर प्रतिदिन मेरे घर आकर अपने पैसे के बल पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। उसका विरोध करने पर दोनाें लोग पीड़िता के साथ गाली गलौज कर मार पीट करने लगे।
यह सब देख घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर गुल सुन कर मुहल्ले के लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। दबंगाें के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत इलाकाई पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कार्रवाई नहीं होते देख पीड़िता ने मामले की शिकायत शुक्र वार को पुलिस अधीक्षक से किया। साथ ही एक पत्र पुलिस महानिदेशक लखनऊ को भी भेजा है।