फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Tue, 26 May 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली के तैयबपुर मंगौरा गांव के समीप हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोपहर वह घर से करारी बाजार के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली के तैयबपुर मंगौरा गांव का खन्नू (22) पुत्र भुल्लन सोमवार सुबह किसी काम से करारी बाजार जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क के समीप पहुंचते ही सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक लहूलुहान होकर बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे।  रास्ते में उसकी सासें थम र्गइं। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ धनंजय वर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को वाहन के साथ हिरासत में लिया गया है।

सड़क हादसे में मौत का शिकर हुए खन्नू ने अभी हाल ही में नई जिंदगी की शुरुआत की थी। तीन मई को सरायअकिल कोतवाली के बेरुई गांव की शीला पुत्री कैलाश के साथ उसका विवाह हुआ था। रविवार को ही वह गवना कराकर पत्नी को घर लाया था। घर में नई दुल्हन आने की खुशियां छाई थीं। मगर युवक की मौत ने सारी खुशियां पल भर में काफूर कर दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पति के मौत की खबर सुनने के बाद शीला दहाड़ें मारकर रो रही थी। पड़ोस की महिलाएं उसे ढांढस बंधाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पत्नी के अलावा परिवार के बाकी सदस्यों की भी रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें