फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 09 Mar 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। महेवाघाट गांव स्थित पुराने थाने के सामने सोमवार को सड़क हादसे में घायल हुए विद्युत कर्मचारी की बुधवार रात मौत हो गई। वहीं सैनी में हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर थाना स्थित कुंई करौंदी गांव का प्रभात पुत्र धीरेन्द्र मिश्र (28) बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी था। उसकी बहन पश्चिमशरीरा के पूरब शरीरा में ब्याही है। वह बहन के घर पर ही रहकर नौकरी करता था। सोमवार को बहन के देवर हर्ष के साथ शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गया था। लौटते वक्त महेवाघाट स्थित पुराने थाने के सामने मवेशी को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात प्रभात की सांसें थम गईं। जबकि हर्ष की हालत खतरे से बाहर है। प्रभात की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


उधर सिराथू संवाददाता के अनुसार  फतेहपुर जिले के लालापुर निवासी मो. इरफान (62) चौकीदारी करता था। बताया जा रहा है कि  परिजनों से विवाद के बाद बुधवार को वह बस से इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। रास्ते में सैनी बस अड्डे पर रात तकरीबन 11 बजे बससे उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रहा था।

इस दौरान सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए खबर परिजनों को दी। शुक्रवार की सुबह पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें